एटा में बंबे की पुलिया चोक होने से बढ़ा जलस्तर:बुलडोजर से सफाई कराकर टला जलभराव का खतरा, जलकुंभी हटने के बाद शुरू हुई निकासी
एटा में जलेसर तहसील के जिनावली के पास बंबे का जलस्तर बढ़ने से किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। पुलिया चोक होने के कारण पानी की निकासी रुक गई थी, जिससे पीछे की ओर बंबे में पानी लगातार बढ़ रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रविवार शाम करीब 6 बजे बुलडोजर से पुलिया की सफाई कराई। इसके बाद पानी की निकासी शुरू हो गई और जलस्तर कम होने लगा। पुलिया में फंसी थी जलकुंभी और गंदगी स्थिति की जानकारी मिलने पर डीएम अरुणमोली ने एसडीएम जलेसर पीयूष रावत को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार, सिंचाई विभाग के जेई और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पुलिया के अंदर जलकुंभी और कचरा फंसा मिला। इसकी वजह से पानी आगे नहीं निकल पा रहा था और बंबे का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। बुलडोजर से हटाया गया कचरा प्रशासन के निर्देश पर बुलडोजर की मदद से पुलिया के अंदर फंसी जलकुंभी और कचरे को हटाया गया। नायब तहसीलदार मनीष सिंह ने सफाई कार्य की मौके पर निगरानी की। पुलिया साफ होने के बाद पानी की निकासी शुरू हो गई। धीरे-धीरे बंबे का बढ़ता जलस्तर भी कम होने लगा। किसानों और ग्रामीणों को मिली राहत पानी की निकासी शुरू होने से आसपास के किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि समय पर पुलिया की सफाई होने से खेतों में पानी भरने का खतरा टल गया। प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि जलस्तर दोबारा बढ़ने या जलभराव की स्थिति बनने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)