बागपत में शादी समारोह में बाराती और लड़की पक्ष भिड़े:5 लोग घायल, खाने में देरी की शिकायत के बाद शुरू हुआ विवाद

Sep 27, 2026 - 20:47
0
बागपत में शादी समारोह में बाराती और लड़की पक्ष भिड़े:5 लोग घायल, खाने में देरी की शिकायत के बाद शुरू हुआ विवाद
बागपत के खेकड़ा में शादी समारोह के दौरान बाराती और लड़की पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। विवाद की शुरुआत खाने में देरी की शिकायत से हुई थी। इसके बाद शाम को पार्किंग में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर दोबारा कहासुनी हुई और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खाने में देरी पर हुई थी कहासुनी खेकड़ा की लाइनपार बस्ती में रहने वाले इकरामुद्दीन की बेटी की शादी थी। गाजियाबाद से आई बारात फखरपुर मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में रुकी थी। बताया गया कि खाने में देरी को लेकर बारातियों ने शिकायत की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। बाद में मामला शांत हो गया, लेकिन शाम को पार्किंग में दोबारा विवाद शुरू हो गया। बाइक हटाने को लेकर बढ़ा विवाद शाम करीब 5 बजे दोनों पक्ष पार्किंग में पहुंचे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल हटाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में बाराती पक्ष के शकीरा और आमिर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों के संबंध में पुलिस की ओर से अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली। दरोगा अबरार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User