काशी विश्वनाथ धाम में कन्या पूजन:मंदिर चौक परिसर हुआ हवन, विश्व कल्याण और सुख शांति की कामना
वाराणसी में शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर चौक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और कन्या पूजन किया गया। अनुष्ठान में मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र यजमान के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मां भगवती की आराधना कर विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर मां विशालाक्षी के लिए श्रृंगार सामग्री बाबा विश्वेश्वर के समक्ष विधिवत अवलोकित कराने के बाद प्रेषित की गई। साथ ही नवदुर्गा सप्तशती का पाठ कर देवी महात्म्य का स्मरण किया गया। कन्या पूजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। अनुष्ठान में समाज में सद्भाव और जनकल्याण की कामना भी की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)