गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी:कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में दमकल की 6 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
गाजियाबाद के कवनगर क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार शाम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जहां दूर से ही आग की लपटों का धुआं आसमान में गुब्बार की तरह फैल लगा। आग की सूचना पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक आग के अंदर कोई फंसा नहीं है, कोतवाली फायर स्टेशन वैशाली और दूसरे स्टेशन से गाड़ियां बुलाई गई है। आग बुझाने का प्रयास जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)