गाजियाबाद में लोग पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे:लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर रात थाने में हंगामा, खुद ही सुरक्षा करने की नारेबाजी
गाजियाबाद में चोरी की वारदात से परेशान लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारोबाजी की। विजय नगर थाना क्षेत्र की सेक्टर-9 चौकी इलाके में लगातार हो रही चोरियों से परेशान स्थानीय लोग गुस्सा निकालने सड़क पर उतर पड़े। शुक्रवार की रात बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। विजयनगर थाने की पुलिस पर आरोप लगाते हुएक हा कि पुलिस हमारी सुनवाई नहीं हो रही। लगातार रात में चोरी की घटनाएं होती जा रही हैं। रात में लाठी डंडे लेकर निकले लोग विजयनगर में मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकले और ‘जागते रहो’ के नारे लगाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने में इलाके में 6 से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। जबकि 10 से अधिक चोरी के प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा नहीं किया है। CCTV फुटेज के बाद भी अरेस्ट नहीं रात में हंगामा करने वाले लोगों का आरोप है कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत और एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज लोगों ने कहा कि जब पुलिस इलाके की सुरक्षा नहीं संभाल पा रही है तो अब वे खुद सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्थानीय युवाओं ने एक दल गठित कर रात के समय इलाके में निगरानी शुरू करने की बात कही है। शुक्रवार को लोग लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतरे और मार्च निकाला। जहां लोगों ने नारे लगाते हुए कहा- जागते रहो.. के नारे लगाए। आगे कहा कि हमार पुलिस से भरोसा उठने लगा है। सीसी टीवी पुलिस को सौंपने के बाद भी चोर नहीं पकड़े जा रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)