श्रावस्ती में 10 दिन से बिजली ठप:भाजपा विधायक ने सीएम योगी से की मुलाकात, 500 पोल और दर्जनों ट्रांसफार्मर टूटे

Oct 03, 2026 - 08:01
0
श्रावस्ती में 10 दिन से बिजली ठप:भाजपा विधायक ने सीएम योगी से की मुलाकात, 500 पोल और दर्जनों ट्रांसफार्मर टूटे
श्रावस्ती। जिले में भीषण बारिश और चक्रवाती तूफान के बाद बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए भाजपा विधायक पंडित राम फेरन पांडेय ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जिले की बदहाल विद्युत व्यवस्था से अवगत कराते हुए जल्द आपूर्ति बहाल कराने के लिए अतिरिक्त धनराशि, संसाधन और कर्मचारियों की व्यवस्था कराने की मांग की। विधायक ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में बताया कि भीषण चक्रवात और बारिश से जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 500 बिजली के पोल, कई दर्जन ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उनके मुताबिक, संसाधनों की कमी और कर्मचारियों की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 70 प्रतिशत हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे लोगों को भीषण गर्मी के बीच परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने मांग की कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया जाए और विभाग को पर्याप्त मैनपावर व जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएं, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो सके। मुख्यमंत्री ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। उधर, बिजली विभाग के अनुसार, क्षतिग्रस्त लाइनों और बिजली के पोलों को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि, कई स्थानों पर जरूरी उपकरणों और संसाधनों की कमी के कारण आपूर्ति बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों को अब बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User