गाजियाबाद में निर्माणाधीन लिंटर गिरा, कई दबे:शहीदनगर में मची चीख पुकार, पुलिस क्रेन-जीसीबी से मलबा हटवा रही
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीदनगर में सोमवार शाम निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया। हादसे में कई लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही साहिबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मलबा हटाने के लिए क्रेन और जेसीबी बुलाई गई हैं। राहत एवं बचाव का काम जारी है। 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया हादसे में घायल दो लोगों को मोहन नगर स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबे अन्य लोगों को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में कुल कितने लोग दबे हैं। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची डीसीपी ट्रांस हिंडन ने तत्काल कई थाना प्रभारियों को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस और दमकल की टीम मलबा हटाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)