महिला सुरक्षा को लेकर जागरुकता रैली निकाली:नवरात्र पर दिया संदेश, सेल्फ डिफेंस-हेल्पलाइन की जानकारी दी

Oct 12, 2026 - 19:27
0
महिला सुरक्षा को लेकर जागरुकता रैली निकाली:नवरात्र पर दिया संदेश, सेल्फ डिफेंस-हेल्पलाइन की जानकारी दी
शारदीय नवरात्रि पर उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत शहर के करेली इलाके में जागरुकता रैली निकाली गई। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं ने लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को दी गई सेल्फ डिफेंस की जानकारी जागरुकता अभियान के दौरान महिलाओं, बालिकाओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें विपरीत परिस्थितियों में सतर्क रहने, अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में साहस और सूझबूझ से काम लेने के लिए प्रेरित किया गया। हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया करेली पुलिस टीम ने विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। इनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) प्रमुख रहे। साथ ही, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में बिना भय के शिकायत करने और पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश मिशन शक्ति 6.0 के तहत आयोजित इस जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना तथा समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। एसीपी अतरसुइया राम सिंह और थानाध्यक्ष करेली सच्चिदानंद सिंह के साथ पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ के जवानों, क्षेत्र के नागरिकों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा महिला चिकित्सकों ने जागरुकता रैली में शिरकत की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User