गाजियाबाद में पुलिस अफसरों ने बच्चों को बांटी मिठाई:पुलिस कमिश्नर ने महिलाओं से पूछा- राशन है या नहीं, 3000 गरीब लोगों को राशन सामग्री बांटी
गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड के निर्देश पर आज 'आपकी पुलिस आपके दरवाजे पर' अभियान संचालित किया गया। जहां सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ियों एवं आवासीय क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं तथा अन्य नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया। साथ ही उनका हाल चाल जाना। यह भी पूछा कि आपको क्या क्या परेशानी हैं। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड के अलावा एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, डीसीपी धवल जायसवाल, डीसीपी ऋजुल और सभी एसीपी अभियान में शामिल हुए। इस अभियान में सभी थाना प्रभारी, सभी एसीपी और डीसीपी भी शमिल हुए। जहां पूरे जिले में सोमवार को 3000 गरीब लोगों को दहशरा पर्व के लिए राशन सामग्री बांटी गई। इस अभियान में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। कभी कोई परेशान तो नहीं करता पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस सेवाओं को जनता के घर तक पहुंचाना है। साथ ही सभी नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए थाने आने की आवश्यकता को कम करते हुए उनके दरवाजे पर ही संवाद व सहायता उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से ऐसे लोगों को इस पहल से लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया, जो लोग अलग अलग कारणों से थाने तक पहुंचने में असमर्थ हैं। अथवा अपनी समस्याएं बताने में संकोच करते हैं। महिलाओं से पूछा लाइट है या नहीं पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड, एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव चौधरी, डीसीपी धवल जायसवाल, एसीपी सुचिता सिंह कविनगर स्थित लोहामंडी पहुंचे। यहां पुलिस कमिश्रर ने महिलाओं से पूछा कि आपके यहां लाइट है या नहीं, इस पर महिला ने कहा कि लाइट है, आती है। आगे पूछा कि खाने में राशन सामग्री है या नहीं। जिसमें अलग अलग महिलाओं ने कहा कि एक सप्ताह का राशन मजदूरी के पैसों से लाते हैं। जहां पुलिस ने अलग अलग गरीब परिवारों के लिए राशन सामग्री दी। साथ ही छोटे छोटे बच्चों के लिए मिठायां बांटी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)