विसर्जन में डीजे रोकने पर हंगामा:बहराइच में सड़क जाम कर प्रदर्शन, पुलिस पर गाली देने का आरोप

Oct 19, 2026 - 16:41
0
विसर्जन में डीजे रोकने पर हंगामा:बहराइच में सड़क जाम कर प्रदर्शन, पुलिस पर गाली देने का आरोप
बहराइच जिले के गंगवल बाजार में सोमवार दोपहर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। डीजे रोकने और पुलिस पर गाली देने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। विसर्जन जुलूस में दो दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं शामिल थीं। थाना प्रभारी से माफी की मांग दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों का आरोप है कि पयागपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने डीजे रोकने के साथ ही लोगों को गाली दी। इससे नाराज प्रदर्शनकारी थाना प्रभारी को मौके पर बुलाकर माफी मंगवाने की मांग पर अड़ गए। प्रदर्शन के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और आवागमन प्रभावित हुआ। एसडीएम और सीओ ने संभाला मोर्चा विवाद की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय और क्षेत्राधिकारी कनिष्क मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User