मन की बात' में गोरखनाथ बाबा का बड़ा ऐलान:बोले- 2027 का चुनाव जरूर लड़ेंगे, मिल्कीपुर की राजनीति में बढ़ी हलचल
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने रविवार 11 अक्टूबर की शाम सिद्धिनाथन स्थित अपने आवास पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शायराना अंदाज में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से मन की बात की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए वर्ष 2027 में एक बार फिर चुनाव लड़ने का खुला ऐलान किया। गोरखनाथ बाबा ने कहा कि वर्ष 2022 में वह चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे,लेकिन पार्टी के निर्देश पर चुनाव मैदान में उतरे। वर्ष 2025 के उपचुनाव के बाद उन्होंने आत्ममंथन किया और क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि मिल्कीपुर की 195ग्राम पंचायतों के लोगों से प्रतिदिन संवाद करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा,“वर्ष 2017 में जनता से जो वादे किए थे, उनमें से कुछ अधूरे हैं। अब उन्हें पूरा करने का मन बना लिया है। अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में समर्पित किया है और 2027 का चुनाव जरूर लड़ेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि उनके माध्यम से उनकी बात पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचेगी। उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि उन्होंने कभी पार्टी के साथ गद्दारी नहीं की। अपने शायराना अंदाज में उन्होंने कहा, “जिसकी मस्ती जिंदा है, उसकी हस्ती जिंदा है।” साथ ही मिल्कीपुर की पहचान का उल्लेख करते हुए कहा, “पहले लोग कहते थे कि अयोध्या में मिल्कीपुर है, आज कहते हैं कि मिल्कीपुर में अयोध्या है।” उन्होंने क्षेत्र की मिट्टी की ऊर्जा और यहां की जनता के स्नेह को अपनी ताकत बताया। अपने करीब 1घटें के संबोधन में गोरखनाथ बाबा ने वर्ष 2022 के चुनाव और अवधेश प्रसाद से जुड़े चुनावी विवाद के संबंध में उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका का भी उल्लेख किया। गोरखनाथ बाबा ने कहा कि हमने अपने जीवन में कभी पार्टी के साथ गद्दारी नहीं की सामने वाले का जो भाव था उसी भाव में बह गया। अब मन है राजेश भैया। जिसको लेकर माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया और लोग अब तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू कर दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)