सुनीता शर्मा 37 साल से शिक्षा और समाजसेवा कर रहीं:जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई से लेकर बेटियों के विवाह तक करती हैं मदद
सुनीता शर्मा 37 सालों से शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ी हैं। वह न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल चलाती हैं। उनका मानना है कि आर्थिक परेशानी बच्चों की पढ़ाई नहीं रोकनी चाहिए। बच्चों को पढ़ाने की रुचि से उन्होंने स्कूल शुरू किया। फीस सामान्य परिवारों की पहुंच में रखी गई है। कुछ जरूरतमंद बच्चों की फीस माफ भी की जाती है, ताकि उनकी पढ़ाई जारी रहे। वह कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हैं। इनके जरिए जरूरतमंद बच्चों को किताबें और स्टेशनरी दी जाती है। सर्दियों में पुराने कपड़े इकट्ठे कर जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाते हैं। बाजार से सामान खरीदकर भी परिवारों को मदद मिलती है। सुनीता शर्मा और उनके संगठन गरीब बेटियों की शादी में भी सहयोग करते हैं। परिवार की जरूरत के अनुसार सामान जुटाकर दिया जाता है, जिससे शादी का आर्थिक दबाव कम हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)