गाली देने का विरोध करने पर परिवार को पीटा:सिद्धार्थनगर में 7 लोगों पर केस, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने का आरोप
सिद्धार्थनगर के भिटिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। शिकायतकर्ता राजकुमार का आरोप है कि 17 अक्टूबर की शाम गांव के सात लोगों ने उनके पट्टीदार अंजनी को गाली दी। राजकुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके परिवार के लोगों को लाठी-डंडों से पीटा। इस मारपीट में परिवार के सदस्यों को चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। राजकुमार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने जाते समय जातिसूचक टिप्पणी की और धमकी दी। राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने गंगाराम, हरिश्चंद्र, भालचंद्र, नवीन सहानी, प्रदूम, मनीष और जानकी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गंगाराम, हरिश्चंद्र, भालचंद्र, नवीन सहानी, प्रदूम, मनीष और जानकी के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, गाली-गलौज और जातिसूचक अपमान से संबंधित आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की सीओ सदर विश्वजीत सौर्यान को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)