कन्नौज में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर, 1दर्जन घायल:सकतपुर रोड पर हुआ हादसा, बच्चों का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, दंपती की हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर

Oct 19, 2026 - 09:33
0
कन्नौज में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर, 1दर्जन घायल:सकतपुर रोड पर हुआ हादसा, बच्चों का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, दंपती की हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर
कन्नौज के हसेरन क्षेत्र में सकतपुर रोड पर सोमवार शाम ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को हसेरन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दंपती को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार घायलों में शामिल एराहो गांव के कबीर दास ने बताया कि अभय प्रताप, राजकुमार और अंजलि बच्चों का मुंडन कराने के लिए तिर्वा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर गए थे। धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे जब उनका ई-रिक्शा सकतपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में दंपती मेडिकल कॉलेज रेफर हादसे में अभय प्रताप और उनकी पत्नी अंजलि को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। हादसे के कारण परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार घटना की सूचना मिलने पर हसेरन चौकी इंचार्ज अरविंद तिवारी और इंदरगढ़ थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर हसेरन चौकी में खड़ा करा दिया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और ट्रैक्टर चालक की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User