गालीबाज पल्लवी शुक्ला को गोंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार:एसडीएम करनैलगंज ने जमानत शर्तों के उल्लंघन के बाद भी फिर दी जमानत,जमानत मिलने बाद गाली देने पर सपा कार्यकर्ता द्वारा कराए गए मुकदमे में हुई कार्रवाई।
गोंडा जिले की कौड़िया पुलिस ने सोमवार देर रात गालीबाज सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला को गिरफ्तार करके 10:00 बजे के करीब एसडीएम कर्नलगंज न्यायालय में पेश किया। जहां एसडीएम करनैलगंज कुमार सत्यम जीत द्वारा एक बार फिर से गाली बाज पल्लवी शुक्ला को जमानत प्रदान कर दी गई है। जबकि बार-बार पल्लवी शुक्ला द्वारा जमानत शर्तों का उल्लंघन करके जमानत लेकर बाद में फिर वीडियो बनाकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव यादव समाज और अन्य समाज के लोगों को खुलेआम गाली दी जा रही है। जिससे लगातार सपा कार्यकर्ता और यादव समाज में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है लोग जेल भेजने की मांग कर रहे थे। दरअसल बीते 16 अक्टूबर को पल्लवी शुक्ला ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और यादव समाज को जमकर भद्दी-भद्दी भक्ति गालियां देते हुए वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जहां 16 अक्टूबर को ही कटरा विधानसभा प्रभारी वकार खां के तहरीर पर कौड़िया पुलिस ने पल्लवी शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर एसडीएम करनैलगंज के न्यायालय में पेश किया था। जहां एसडीएम सुरेंद्रनगर द्वारा 16 अक्टूबर को ही रात में 7:00 के करीब 50000 के निजी मुचलके के जमानत प्रदान कर दी गई थी। जमानत मिलने के बाद अगले दिन 17 अक्टूबर को फिर एक बार पल्लवी शुक्ला ने वीडियो बनाते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और यादव समाज को जमकर गाली दी थी जिसको लेकर के सपा कार्यकर्ता दुर्गेश कुमार ने कौड़िया खाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद लगातार पुलिस पल्लवी शुक्ला की तलाश कर रही थी और यह लगातार फरार चल रही थी। साथ ही साथ कल 19 अक्टूबर को एक और वीडियो बनाकर के वायरल किया जिसमें भी गाली दी थी और भाजपा से सपा में आए कटरा बाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने कल 19 अक्टूबर को देर शाम इसे गिरफ्तार करके और एसडीएम न्यायालय में पेश किया था। 1/2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)