गांधी और शास्त्रीजी की जयंती मनाई:रविप्रताप सिंह बोले- सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे लाल बहादुर शास्त्री
सलेमपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। गोष्ठी के पूर्व नगर के गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को नमन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के देवदूत थे। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से गांधी जी ने देश को आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। प्रदेश प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। देश के प्रति उनका समर्पण और त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। गोष्ठी में ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक, इस्लाम खान, शिवशंकर गौतम, रमाशंकर यादव, रजनीश प्रसाद, कृष्ण कान्त तिवारी, रामविलास तिवारी, सत्यवान पांडेय, अभिनीत उपाध्याय, परमानंद प्रसाद, प्रमोद श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र, लालसाहब यादव, डॉ याहिया अंजुम, रोहित यादव, अवधेश पांडेय, बृजेश सिंह, नरेन्द्र यादव आदि ने भी अपने विचार रखे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)