सहारनपुर में शातिर नशा तस्कर अरेस्ट:127 ग्राम चरस मिली, सरकारी कमेले के सामने से पकड़ा, 8 केस पहले से दर्ज
सहारनपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को अरेस्ट किया है। उसके कब्जे से 127 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान तसलीम उर्फ बाबू पुत्र तासीन उर्फ सुबराती निवासी इंद्राचौक, मंसूर कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या, लूट, चोरी, हथियार और एनडीपीएस एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। थान मंडी पुलिस को शुक्रवार दोपहर एक बजे यह सफलता मिली है। शुक्रवार दोपहर को मंडी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सरकारी कमेले के सामने एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 127 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान तसलीम उर्फ बाबू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मंडी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आया था और इसे आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। इसके लिए उसके नशे के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। कोतवाल वीरेंद्र सिंह राणा के मुताबिक तसलीम के खिलाफ वर्ष 2017 में थाना कुतुबशेर में हत्या और मारपीट से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 2023 में लूट और 2024 में चोरी, बरामदगी और हथियार अधिनियम के तहत मामले दर्ज हुए। वर्ष 2024 में ही उसके खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हुई। इसके अलावा मंडी थाने में वर्ष 2025 में मारपीट और मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2026 में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का एक मामला पहले से दर्ज है। अब 127 ग्राम चरस की बरामदगी के बाद एनडीपीएस एक्ट में दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल विकल सोम, कांस्टेबल मनोज आर्य और रिजर्व कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)