गांधी जयंती मनाई:बेहटा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया
सीतापुर जनपद के बेहटा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय फूलपुर गोनिया में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की कविताएं, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के संदेशों पर प्रकाश डाला गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को गांधी जयंती के महत्व तथा महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके विचारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण सुरेश सैनी, बगलू वर्मा, बहादुर चौहान, अनुज कुमार चौहान, गुलशन यादव, कुलदीप, अंतुल, चंदन सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता, सत्य, अहिंसा और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में गांधी जयंती समारोह का समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)