लखनऊ में वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान:8500 वरिष्ठों को अयोध्या दर्शन, अब खाटू श्याम के लिए चलेगा श्याम रथ
लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में सेकंड इनिंग्स सीनियर सिटिजंस क्लब की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ व सुपर सीनियर नागरिकों, विद्यार्थियों और समाजसेवा में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। ‘सक्षम’ पत्रिका के नए संस्करण का विमोचन भी हुआ। वरिष्ठजनों को समाज की अमूल्य पूंजी बताया डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव, संघर्ष, संस्कार और आशीर्वाद समाज की अमूल्य पूंजी है। उनके सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सक्रियता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि साढ़े चार वर्षों में सरोजनीनगर के 8,500 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को राम रथ से निःशुल्क अयोध्या दर्शन कराया गया है। साइबर अपराध से बचाव के लिए होंगे जागरूकता सत्र अब श्याम रथ से खाटू श्याम जी के दर्शन की सुविधा शुरू की गई है। वरिष्ठजनों के लिए साइबर विशेषज्ञों के साथ डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी, पिन, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के सत्र होंगे। दिसंबर में म्यूजिकल नाइट और हर तीन महीने में ऑडिटोरियम उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)