गांधी जयंती मनाने जा रहे टीचर समेत 3 की मौत:कानपुर में स्कूल बस और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, 5 घायल

Oct 02, 2026 - 11:44
0
गांधी जयंती मनाने जा रहे टीचर समेत 3 की मौत:कानपुर में स्कूल बस और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, 5 घायल
कानपुर में तेज रफ्तार डंपर और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूटकर अंदर बिखर गए और चीख-पुकार मच गई। हादसे में टीचर की मौत हो गई। जबकि 3 बच्चों समेत से 6 अधिक लोग घायल हो गए। 2 बच्चों को गंभीर हालत में हैलेट रेफर कर दिया गया है। हादसे के वक्त बस में पांच छात्रों समेत 35 लोग सवार थे। हादसा शुक्रवार सुबह 8 बजे कानपुर-सागर हाईवे पर हरबसपुर गांव के पास हुआ। सभी लोग घाटमपुर स्थित चीना पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। 3 तस्वीरें देखिए… चीना पब्लिक स्कूल के बस ड्राइवर अर्जुन ने बताया- वह नौबस्ता से बस लेकर घाटमपुर स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वह कानपुर सागर हाइवे पर बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास पहुंचे की सामने से सामने से मौरंग लदा डंपर आ गया। डंपर से बचाने को बस को सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की। लेकिन डंपर ने साइड में टक्कर मार दी। टीचर बोले- सामने से मौत आती दिखी कर्रही के रहने वाले चीना पब्लिक स्कूल के मैथ टीचर दीपक पाल ने बताया- डंपर सामने से बस की ओर आता दिखाई दे रहा था। चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर हो गई। हादसे का मंजर देखकर सभी की रूह कांप गई। स्कूल परिवार ने अपना एक साथी खो दिया। टीचर की मौत की खबर सुन बेसुध हुईं प्रिंसिपल स्कूल की प्रिंसिपल सुभांगी सिंह निजी वाहन से बस के पीछे आ रही थीं। हादसे की जानकारी मिलने पर वह बिधनू सीएचसी पहुंचीं। वहां ऐश्वर्या की मौत की खबर सुनते ही वह बेसुध हो गईं। साथी शिक्षिकाओं ने उन्हें संभाला। वह बार-बार यही कहती रहीं कि ऐश्वर्या के घरवालों को क्या जवाब दूंगी। स्कूल के डायरेक्टर बोले- पूरा स्कूल परिवार दुखी चीना पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पंकज सचान ने बताया- 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। इसी कार्यक्रम के लिए शिक्षक और छात्र घाटमपुर जा रहे थे। हादसे में शिक्षिका की मौत से पूरा स्कूल परिवार बेहद दुखी है। डंपर चालक पुलिस हिरासत में हादसे के बाद ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और बिधनू पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका ऐश्वर्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया- हादसे की सूचना मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, डंपर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User