गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलि:मुरादाबाद जिला कारागार में सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया

Oct 02, 2026 - 11:28
0
गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलि:मुरादाबाद जिला कारागार में सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुरादाबाद जिला कारागार में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह यादव ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह यादव के साथ समस्त जेल स्टाफ ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया गया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और उनके विचार आज भी समाज को सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User