गांधी जयंती पर डीएम के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:मेरठ में शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, कलेक्ट्रेट में हुई विचार गोष्ठी

Oct 02, 2026 - 12:00
0
गांधी जयंती पर डीएम के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:मेरठ में शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, कलेक्ट्रेट में हुई विचार गोष्ठी
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद में शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह के नेतृत्व में गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली गई। शहीद स्मारक पर डीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी ने लोगों से गांधीजी और शास्त्रीजी के विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी और ईमानदारी जैसे मूल्यों के जरिए हर नागरिक देश की प्रगति में योगदान दे सकता है। कलेक्ट्रेट में हुआ माल्यार्पण और रामधुन प्रभात फेरी के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ रामधुन का गायन भी हुआ। विचार गोष्ठी में देश के प्रति जिम्मेदारी पर चर्चा कलेक्ट्रेट में आयोजित विचार गोष्ठी में अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन और देश के लिए उनके योगदान पर विचार रखे। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने काम में ईमानदारी बरतते हुए देश की तरक्की में योगदान देना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User