गांधी जयंती पर खादी भंडार पहुंचे कानपुर देहात के DM:कपड़े खरीदकर स्वदेशी अपनाने की अपील की, स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित

Oct 02, 2026 - 16:07
0
गांधी जयंती पर खादी भंडार पहुंचे कानपुर देहात के DM:कपड़े खरीदकर स्वदेशी अपनाने की अपील की, स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित
कानपुर देहात में गांधी जयंती पर डीएम कपिल सिंह ने खादी के कपड़े खरीदकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। शुक्रवार को 2 अक्टूबर के मौके पर डीएम खादी भंडार पहुंचे और करीब 7 हजार रुपये के कपड़े खरीदे। उन्होंने महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को व्यवहार में उतारने की पहल की। इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम कपिल सिंह समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में गांधी और शास्त्री के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और स्वदेशी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन और देश के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र और मिठाई देकर किया सम्मानित कार्यक्रम के अंत में डीएम ने स्वच्छता कर्मियों राकेश कुमार, संदीप कुमार और कमल को अंगवस्त्र और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना की और स्वच्छता एवं सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में एक ओर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को याद किया गया, वहीं खादी की खरीदारी के जरिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User