प्रतापगढ़ विकास भवन में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:दिलाई स्वच्छता की शपथ, छात्राओं ने गाई रामधुन

Oct 02, 2026 - 16:07
0
प्रतापगढ़ विकास भवन में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:दिलाई स्वच्छता की शपथ, छात्राओं ने गाई रामधुन
प्रतापगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी (ADM) आदित्य प्रजापति ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान जीजीआईसी (GGIC) की छात्राओं ने रामधुन व भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। एडीएम ने बापू के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी व कर्तव्यनिष्ठा को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उधर, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. राममोहन मीना ने भी महापुरुषों को नमन कर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इनकी रही मौजूदगी आयोजनों में एएसडीएम पूर्णेन्दु मिश्र, जिला शासकीय अधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह, पीडी दयाराम यादव, डीडीओ आलोक आर्य, डीके पाण्डेय और विवेक उपाध्याय सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद के नगर पंचायतों व विकासखंडों में भी ऐसे आयोजन हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User