फर्रुखाबाद में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति ने दूसरी मंजिल पर लटका देखा, परिजनों ने झगड़े की बात बताई
फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर की दूसरी मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना रविवार सुबह अमेठी जदीद गांव में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका की बहन के बेटे ने रविवार को दो बजे बताया कि तीन दिन पहले मौसी से मोबाइल छीन लिया गया था। मृतक की पहचान 38 वर्षीय कल्पना के रूप में हुई है, जिनकी शादी 2009 में विजय प्रताप शाक्य से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं - 11 वर्षीय माही, 8 वर्षीय उज्ज्वल और 4 वर्षीय लकी। पति विजय प्रताप ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे उन्होंने कल्पना को छत के कुंडे में साड़ी के सहारे लटका देखा।
सूचना पर भैरव घाट चौकी प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतका के पति का कहना है सुबह 4:00 आंख खुली तो कल्पना सो रही थी लेकिन 5:30 बजे देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। बताया किसी बात का कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। रजत ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि मौसी और मौसा के बीच अक्सर झगड़ा होता था। उसने यह भी बताया कि मौसा शराब पीने के आदी थे और तीन दिन पहले उन्होंने मौसी का मोबाइल भी छीन लिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)