गांधी जयंती पर सरेनी में कार्यक्रम:रायबरेली जनपद में आजाद अधिकार सेना ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई। यहां आजाद अधिकार सेना ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के तत्वावधान में किया गया। इसमें बापू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष विनय कुमार एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री राम पूजन विश्वकर्मा एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता बउवा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज कुमार, जिला पंचायत भावी प्रत्याशी सुजीत, करण छेदा लाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)