बस्ती में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला:घंटों सबसे ऊपर बैठी, नीचे उतारने में जुटी पुलिस
बस्ती के वाल्टरगंज कस्बे में शुक्रवार सुबह एक महिला मोबाइल टावर के सबसे ऊपर चढ़कर बैठ गई। सुबह करीब 8 बजे स्टेट बैंक के पास टावर पर महिला को बैठा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना मिली और वह महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में जुट गई। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वह टावर पर कैसे चढ़ी और इतनी ऊंचाई पर क्यों बैठी, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग महिला को इतनी ऊंचाई पर देखकर हैरान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस लाउडस्पीकर से महिला से नीचे उतरने की अपील कर रही है। हालांकि, महिला की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। पुलिस के सामने उसे सुरक्षित नीचे उतारने की चुनौती बनी हुई है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और महिला को किसी भी चोट से बचाने की कोशिश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)