गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान:एनएसएस स्वयंसेवकों ने गंगा घाट पर किया श्रमदान

Oct 03, 2026 - 07:46
0
गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान:एनएसएस स्वयंसेवकों ने गंगा घाट पर किया श्रमदान
कानपुर में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ब्रह्मानंद कॉलेज कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने 2 अक्टूबर को एक दिवसीय विशेष शिविर और स्वच्छता अभियान आयोजित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, श्रमदान, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने गंगा घाट क्षेत्र और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान किया। उन्होंने घाट व आसपास से कूड़ा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया और स्थानीय लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और सेवा भावना को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में डॉ. पीजी कुमार, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. शम्भू कुमार, डॉ. मधु सिंघल, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. शिवम बाजपेयी समेत छात्र-छात्राएं शामिल हुए। स्वयंसेवकों ने अभियान के माध्यम से ‘स्वच्छता ही सेवा है’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User