गांधी जयंती पर स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण:48 स्वयंसेवकों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, लगाए छह पौधे

Oct 02, 2026 - 16:56
0
गांधी जयंती पर स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण:48 स्वयंसेवकों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, लगाए छह पौधे
प्रतापगढ़ में गांधी जयंती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय में स्थानीय समाजसेवी स्वयंसेवकों और वार्डनों ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में रामधुन के बाद दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, त्याग और आदर्शों पर चर्चा की गई। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के संदेश को जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों, अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस-प्रशासन के सहयोग के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। अक्टूबर माह की प्रारंभिक बैठक में स्वयंसेवकों और वार्डनों को प्राथमिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद सभी ने कार्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छता की शपथ ली। कार्यालय परिसर में छह पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सेक्टरों से आए 48 स्वयंसेवकों और वार्डनों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। उपनियंत्रक राकेश कुमार तिवारी ने भविष्य में नियमित प्रशिक्षण, अभ्यास, प्रदर्शन और मासिक बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में परमवीर पटेल, नीरज गुप्ता, शिवम अग्रहरि, खुशबू यादव और दिनेश सिंह समेत नागरिक सुरक्षा कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User