ऊंचाहार में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:स्वच्छता अभियान का समापन, बच्चों ने किया कपड़े की थैलियों का अनावरण
एनटीपीसी ऊंचाहार में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती प्रेरणादायी अंदाज में मनाई गई। इसके साथ ही परिसर में चल रहे स्वच्छता अभियान का भी भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि एवं कार्यकारी निदेशक बिस्व मोहन सिंह ने बापू और शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित लोगों से गांधी जी के संदेशों को दैनिक जीवन में उतारने की अपील की, जिसके बाद सभी ने स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। वरिष्ठ अधिकारी डी.के. साहू ने दोनों महान विभूतियों के देश के प्रति योगदान को याद किया। समारोह के दौरान पौधरोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ईवीएस (EVS) के बच्चों द्वारा तैयार की गईं कपड़े की थैलियों का विशेष अनावरण भी हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)