गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, स्वच्छता का संदेश:गाजीपुर में हुए कार्यक्रम, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिलेभर के स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान दोनों महापुरुषों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई और स्वच्छता का संकल्प लिया गया। जिला न्यायालय के सभागार में जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने गांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। उन्होंने आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों, वकीलों और पैरालीगल स्वयंसेवकों की प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाई। प्रभात फेरी ने पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति जागरूक किया। संगोष्ठी में गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के सादगी व राष्ट्रसेवा के विचारों को अपनाने पर जोर दिया गया। पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सदर अनिल कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर स्वच्छता का संकल्प लिया। शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित गांधी पार्क में सभासद सोमेश मोहन राय, सनी चौरसिया और नगर पालिका कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय ने भी गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)