ललितपुर में किसान का शव फंदे से लटका मिला:पत्नी ने फंदे पर लटका देखा, परिजन बोले- खेती करता था; पुलिस जांच में जुटी

Oct 02, 2026 - 12:16
0
ललितपुर में किसान का शव फंदे से लटका मिला:पत्नी ने फंदे पर लटका देखा, परिजन बोले- खेती करता था; पुलिस जांच में जुटी
ललितपुर के ग्राम बूढ़वार में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पत्नी ने सुबह करीब 6 बजे पति को छत के पंखे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिपुरा मोहल्ला निवासी वाजिद (35) पुत्र नसीमुद्दीन गुरुवार रात पत्नी मूवीना और तीन बच्चों के साथ सोया था। सुबह पत्नी की नींद खुली तो वाजिद का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वाजिद चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। बड़े भाई की कुछ साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। गुरुवार को खेत में किया था काम वाजिद के पिता नसीमुद्दीन ने बताया कि उनका बेटा खेती करता था। गुरुवार को भी उसने खेत में काम किया था। परिवार को अभी आत्महत्या की वजह पता नहीं है। कोतवाली सदर के इंस्पेक्टर अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User