गांधी-शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट-विकास भवन में 16 सफाईकर्मी पुरस्कृत:बुलंदशहर में DM ने किया ध्वजारोहण

Oct 02, 2026 - 12:00
0
गांधी-शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट-विकास भवन में 16 सफाईकर्मी पुरस्कृत:बुलंदशहर में DM ने किया ध्वजारोहण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर तथा विकास भवन में शुक्रवार सुबह 10 बजे भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत, अधिकारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजनों को सम्मानित भी किया। ​ अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देता है, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी व 'जय जवान, जय किसान' का नारा हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा उनके विचारों को अपने जीवन और कार्यशैली में उतारने का आह्वान किया। ​दूसरी ओर, स्वच्छ भारत मिशन की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) निशा ग्रेवाल ने ध्वजारोहण किया। अभियानों की समीक्षा की गई ध्वजारोहण के पश्चात CDO ने अधिकारियों के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। ​कार्यक्रम में "स्वच्छता ही सेवा-2026" (थीम: स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत) के तहत 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलाए गए अभियानों की समीक्षा की गई। इस दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक विकास खंड के एक-एक सफाई कर्मचारी (कुल 16 सफाई कर्मियों) को CDO द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम (प्रशासन) नीतीश कुमार सिंह, एडीएम (न्यायिक) भरत राम यादव, नगर मजिस्ट्रेट जेपी पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी रिज़वान हुसैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User