गांधी-शास्त्री जयंती पर न्यायालय कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा:लंबित मांगों के समाधान को लेकर तीसरे चरण में सत्याग्रह, जताई एकजुटता
मुजफ्फरनगर में गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला न्यायालय परिसर में शांतिपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशभर के न्यायालय कर्मचारी मांगों के समाधान को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संघ के प्रांतीय संगठन सचिव अजय कुमार गर्ग ने कहा कि तिरंगा यात्रा प्रदर्शन के साथ न्यायालय कर्मचारियों की एकता, राष्ट्र के प्रति सम्मान और अपने न्यायोचित अधिकारों के प्रति सजगता का शांतिपूर्ण संदेश है। तीसरे चरण में सत्याग्रह का रास्ता जिला शाखा अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर कर्मचारियों से संबंधित कई मांगें लंबित हैं। इन मांगों को लेकर प्रादेशिक नेतृत्व कई बार शासन को अवगत करा चुका है। पिछले माह मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया था। आंदोलन के तीसरे चरण में कर्मचारियों ने सत्याग्रह के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी मांगें उठाईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)