बिजनौर पालिका में गांधी-शास्त्री जयंती:ध्वजारोहण से शुरुआत, प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि के बाद किया पौधरोपण
बिजनौर में नगर पालिका परिषद में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा व गरिमामय वातावरण में मनाई गई। पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद परिसर में ‘भारत माता की जय’ के जयघोष गूंजे। पालिका के बैठक कक्ष में विचार गोष्ठी आयोजित कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद अध्यक्ष और कर्मचारियों ने शक्ति चौक स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा तथा गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों से संवाद कर जाने सपने पालिका टीम ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य विचार गोष्ठी में सहभागिता की। अध्यक्ष ने नागरिकों के विचार सुने और बच्चों से संवाद कर उनके सपनों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि गांधी का सत्य, अहिंसा व स्वच्छता और शास्त्री की सादगी, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा आज भी प्रासंगिक हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)