गांधी-शास्त्री जयंती पर पौधरोपण:विद्यालय परिसर में पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गोरखपुर में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, लुचुई, सहजनवा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज सुधारक विनोद अग्रहरि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ मिलकर परिसर में पौधा रोपित किया। इस दौरान पौधरोपण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधों की देखभाल और संरक्षण से आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों की सहभागिता रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)