'हमारे घरों का चूल्हा बुझाने वाले मिट्टी में मिल जाएंगे':लखनऊ में एम्बुलेंस ड्राइवरों का प्रदर्शन, रोते हुए बोले - भ्रम में मत रहो कि तुम्हारे बुलडोजर से डर जाएंगे
लखनऊ में शुक्रवार को हजरत गंज में डायल-108 और डायल-102 के एंबुलेंस ड्राइवरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ ड्राइवर रोने भी लगे। दोपहर 12:10बजे नारे लिखी तख्तियां लेकर पहुंच गए। नारा लगाया 'कोरोनाकाल में हमें हीरो कहा, अब हम जीरो हो गए', 'डिप्टी सीएम इस्तीफा दो'। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि GVKEMRI कंपनी ने हमें कोरोनाकाल के तुरंत बाद बाद 2021 में नौकरी से निकाल दिया। विगत 5 साल से हम बेरोजगार हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन से पहले ही 40 से 50 साथियों को चारबाग स्टेशन पर हिरासत में ले लिया गया। बाकी जो संख्या हजरतगंज पहुंची उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नारेबाजी किया और पुलिस ने फिर उन्हें विरासत में ले लिया। एंबुलेस ड्राइवरों ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान दिन-रात सेवाएं दीं। 12 कर्मचारियों ने अपनी जान भी गंवाई, लेकिन काम लेने के बाद 9000 हजार को नौकरी से निकालकर बेरोजगार कर दिया गया। 5 साल से रोजगार के लिए भटक रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने निजी कंपनी पर नौकरी से निकालने, शारीरिक, मानसिक शोषण करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)