NH-27 पर गड्ढों का जाल, हर 500 मीटर पर खतरा:लखनऊ-अयोध्या लेन पर 1,400 से ज्यादा गड्ढे, अयोध्या से लखनऊ लेन पर 600 से अधिक गड्ढे; बारिश के बाद बढ़ा खतरा

Oct 02, 2026 - 10:40
0
NH-27 पर गड्ढों का जाल, हर 500 मीटर पर खतरा:लखनऊ-अयोध्या लेन पर 1,400 से ज्यादा गड्ढे, अयोध्या से लखनऊ लेन पर 600 से अधिक गड्ढे; बारिश के बाद बढ़ा खतरा
अयोध्या से लखनऊ जाने वाला NH-27 इन दिनों सफर से ज्यादा जोखिम का रास्ता बन गया है। तीन दिन की मूसलाधार बारिश और चक्रवाती तूफान के एक सप्ताह बाद भी हाईवे की हालत बिगड़ गई है। सड़क के दोनों लेन पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई जगह गड्ढे सड़क के बीचों-बीच हैं। तेज रफ्तार वाहन इनमें फंस रहे हैं। बाइक सवार संतुलन खोकर गिर रहे हैं। वाहनों के टायर फट रहे हैं। दोनों लेन पर 2 हजार से ज्यादा गड्ढे दैनिक भास्कर की पड़ताल में अयोध्या से लखनऊ की ओर जाने वाली लेन पर 600 से अधिक गड्ढे मिले। वहीं लखनऊ से अयोध्या आने वाली लेन पर इनकी संख्या 1,400 से ज्यादा है। यानी करीब 300 किमी के इस सफर में हाईवे पर 2 हजार से अधिक गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी बने हैं। बाराबंकी से अयोध्या के बीच कई हिस्सों में लगभग हर 500 मीटर पर सड़क के बीच गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। इनमें कुछ छोटे हैं, लेकिन कई गड्ढे इतने गहरे हैं कि अचानक सामने आने पर वाहन चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। रात में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। अंधेरे में गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में चालक अचानक ब्रेक लगाते हैं या वाहन को दूसरी ओर मोड़ते हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। रूदौली के पास कई वाहनों के टायर फटे मिले। नए बस अड्‌डे के पास एक फीट तक गहरे गड्ढे अयोध्या के नए बस अड्‌डे के आगे छह महीने पहले बने ओवरब्रिज से उतरते ही सड़क की हालत बेहद खराब है। यहां करीब पांच बड़े गड्ढे हैं। इनकी गहराई करीब एक फीट तक है। तेज रफ्तार में उतरने वाले वाहन सीधे इन गड्ढों में जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में यहां 12 से अधिक वाहनों के टायर फट चुके हैं। टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर घूम जाते हैं। पीछे से आ रहे वाहन चालकों को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे टक्कर की आशंका बनी रहती है। बाइक सवारों के लिए सबसे ज्यादा खतरा हाईवे के गड्ढे दोपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हैं। कार चालक किसी तरह वाहन निकाल लेते हैं, लेकिन बाइक सवारों को गड्ढे से बचने के लिए अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। कई जगह यही स्थिति दुर्घटना का कारण बन रही है। बारिश थमने के बाद भी नहीं सुधरी सड़क बारिश थमे कई दिन हो चुके हैं, लेकिन हाईवे के गड्ढों की मरम्मत शुरू नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। सड़क पर पानी भरने के कारण कई गड्ढे और चौड़े हो गए हैं। राहगीरों का कहना है कि यदि समय रहते पैचवर्क नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है। NH-27 अयोध्या को लखनऊ समेत कई जिलों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। रोजाना हजारों वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के गड्ढे सिर्फ सफर की परेशानी नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल बन गए हैं। NHI के अधिकारी नवरत्न ने बताया कि गढ्ढों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User