गांधी-शास्त्री जयंती पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान:लखनऊ के होम्योपैथिक कॉलेज में तहरी भोज, सभी ने एक साथ बैठकर खाया खाना
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित राजकीय नेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण और फूल चढ़ाकर हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद किया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, समानता और सामाजिक समरसता पर विचार बांटे। संविधान में समानता की भावना को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। संस्थान में हर कर्मचारी का योगदान अहम संस्थान ने अपने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। पुरुष कर्मचारियों को पैंट-शर्ट और महिला कर्मचारियों को साड़ी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि संस्थान में हर कर्मचारी का योगदान अहम है और सभी के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए। कार्यक्रम के बाद प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार पुष्कर ने तहरी भोज का आयोजन किया। इसमें अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और सफाईकर्मी सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इस आयोजन से आपसी भाईचारे और सामाजिक मेलजोल का संदेश दिया गया। प्राचार्य ने कहा कि संस्थान की तरक्की तभी हो सकती है, जब सभी समानता, सहयोग और मेलजोल से काम करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)