नयागंज में ड्राई फ्रूट दुकान से 2.35 लाख की चोरी:दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोर, 6 माह पहले भी हुई थी चोरी

Oct 03, 2026 - 14:54
0
नयागंज में ड्राई फ्रूट दुकान से 2.35 लाख की चोरी:दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोर, 6 माह पहले भी हुई थी चोरी
नयागंज के प्रमुख किराना बाजार में चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मेवा कारोबारी की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने 2 लाख रुपए के ड्राई फ्रूट और 35 हजार रुपए पार कर दिए। शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बाजार बंद था, इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कारोबारी दुकान पहुंचे, तो दुकान का सामान अस्त–व्यस्त पड़ा मिला। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि 6 महीने में उनकी दुकान में दूसरी बार चोरी हुई है, इससे पूर्व मार्च माह में चोरी हुई थी। जिसका अब तक खुलासा नहीं हुआ। 1928 से है कारोबारी की मेवे की दुकान लाल बंगला निवासी सज्जन कुमार गुप्ता की नयागंज में श्याम लाल रामकिशन नाम से मेवे की दुकान है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान वर्ष 1928 की है। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर की रात 10 बजे वह दुकान बंद कर गए थे। 2 अक्टूबर को अवकाश होने के कारण दुकान बंद थी। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह दुकान पहुंचे तो अंदर का सामना अस्त–व्यस्त पड़ा मिला। दुकान के पिछले हिस्से में खाली पड़े प्लॉट से होकर चोर दीवार में सेंधमारी कर दुकान में घुसे सज्जन कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान से 2 लाख के ड्राई फ्रूट और गोलक में रखे 35 हजार रुपए पार कर दिए।उन्होंने डॉयल–112 पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर एसीपी कलक्टरगंज मौके पर पहुंचे और दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की। जिस पर सीसीटीवी कैमरे के तार कटे और डीवीआर भी गायब मिला। सज्जन कुमार ने बताया कि इससे पहले मार्च 2026 में भी चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाया था, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। घटना की जानकारी पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर एसीपी कलक्टरगंज से नाराजगी जताते हुए पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए। एसीपी ने जांच पड़ताल कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User