गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान:DM ने कहा—निर्णय से पहले समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति के हित को जरूर देखें
सम्भल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को 11 बजे से 1 बजे तक बहजोई स्थित कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद रामधुन प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में जब कभी उलझन, संदेह या चुनौती की स्थिति उत्पन्न हो तो महापुरुषों के भजनों और विचारों को सुनकर उन्हें अपनी परिस्थितियों से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलने के साथ समस्याओं के समाधान की दिशा भी मिलती है। डीएम ने महात्मा गांधी के ‘जंतर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी निर्णय को लेकर असमंजस हो तो समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को ध्यान में रखकर स्वयं से यह सवाल करना चाहिए कि निर्णय से उसके जीवन में क्या बदलाव आएगा और उसे लाभ होगा या नुकसान। उन्होंने कहा कि गांधी जी किसी विचार अथवा कार्य को अपनाने से पहले उसका प्रयोग करते थे, जो उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। लालबहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डीएम ने कहा कि उन्होंने देश को ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रेरणादायी नारा दिया। समय का भोजन त्यागने की अपील युद्ध और खाद्यान्न संकट के दौर में उन्होंने देशवासियों से एक समय का भोजन त्यागने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि देश की महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और विचारों का अध्ययन युवाओं को जरूर करना चाहिए। शास्त्री जी के आदर्शों को याद मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने गांधी दर्शन एवं साहित्य का अध्ययन करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आत्मनिर्भरता संबंधी गांधी जी के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह ने गांधी जी के सिद्धांतों और शास्त्री जी के आदर्शों को याद किया। नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)