शादी समारोह से 30 लाख की ज्वेलरी उड़ाना वाला अरेस्ट:मुरादाबाद पुलिस ने 24 लाख की ज्वेलरी और 3.8 लाख कैश बरामद किया
मुरादाबाद में शादी समारोह से करीब 30 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी करने वाले नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी की उम्र करीब 15 साल है। वह मध्यप्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से करीब 24 लाख रुपए के सोने और हीरे के जेवर बरामद किए हैं। 3.8 लाख रुपए कैश भी मिला है। वारदात में शामिल उसका दूसरा साथी भी राजगढ़ का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 21 सितंबर को होटल में हुई थी चोरी घटना 21 सितंबर की रात दिल्ली रोड स्थित ड्राइव इन 24 होटल में हुई थी। यहां रामगंगा विहार निवासी रेलवे अकाउंटेंट अश्वनी सेठी के बेटे ऋषित सेठी की सगाई थी। रात करीब 10 बजे अश्वनी सेठी की पत्नी ज्वेलरी का बैग कुर्सी पर रखकर बेटे और बहू को आशीर्वाद देने लगीं। इसी दौरान आरोपी ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। होटल के बाहर बाइक लेकर खड़ा था साथी SP सिटी रणविजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नाबालिग ने अपने साथी बॉबी पुत्र दिनेश के साथ मिलकर चोरी की थी। बॉबी होटल के बाहर बाइक लेकर खड़ा था। नाबालिग बैग लेकर जैसे ही होटल के गेट पर पहुंचा, दोनों बाइक से फरार हो गए। CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को ट्रेस किया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से करीब 14 तोले का सोने का हार, 2 झुमके और हीरे की अंगूठी समेत करीब 24 लाख रुपए के जेवर बरामद हुए। पुलिस ने 3.8 लाख रुपए कैश भी बरामद किया। एक जोड़ी कंगन 4 लाख में बेच दिए थे पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी के बैग में बरामद जेवर के अलावा एक जोड़ी कंगन भी थे। उसने साथी के साथ मिलकर कंगन एक राह चलते व्यक्ति को 4 लाख रुपए में बेच दिए थे। आरोपी ने बताया कि इसमें से 20 हजार रुपए खर्च हो गए। बाकी रकम उसके पास बची थी। पुलिस ने बची हुई रकम भी बरामद कर ली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)