गांधी-शास्त्रीजी की जयंती मनाई:सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा- स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएं, देश सेवा के व्रत को निभाएं

Oct 02, 2026 - 12:33
0
गांधी-शास्त्रीजी की जयंती मनाई:सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा- स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएं, देश सेवा के व्रत को निभाएं
सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचन्द्र बोस नगर, गोरखपुर में शुक्रवार को कार्यक्रम किया गया। यहां त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति, दुनिया को अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं ख्याति प्राप्त अधिवक्ता सूर्य कान्त त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव और सूर्यकान्त त्रिपाठी ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जन आन्दोलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सत्यनिष्ठा और कर्तव्य परायणता के साथ देश सेवा के व्रत को निभाते रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री ओम प्रकाश दत्त तिवारी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User