गांधी विचार-संगम में सम्मान समारोह:साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता की नौ विभूतियों को मिला विद्या वाचस्पति सम्मान
गोरखपुर में धरा धाम इंटरनेशनल एवं नालंदा हिंदी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को एसएस लाइब्रेरी में गांधी विचार-संगम एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए नौ विभूतियों को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में व. प्रो. (मेजर) दिग्विजय नाथ मौर्य, गोरखलाल श्रीवास्तव, डॉ. पीएन पांडेय, डॉ. एकता गोरखपुरी, डॉ. संजय कुमार, नवीन पांडेय, सुनीता सिंह सरोवर और डॉ. प्रशांत मिश्र शामिल रहे। समारोह में नालंदा हिंदी विद्यापीठ के प्रतिनिधि डॉ. नारायण यादव तथा सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ, मानद कुलपति, जगत धर्म चक्रवर्ती एवं प्रमुख, धरा धाम इंटरनेशनल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ई. मिन्नत गोरखपुरी ने किया। वक्ताओं ने सत्य, अहिंसा, सेवा और मानवता के गांधीवादी मूल्यों को समाज में आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)