गौर गांव में भागवत कथा:तीसरे दिन शिव-सती का मार्मिक प्रसंग सुनाया; श्रद्धालु भावविभोर
वाराणसी के गौर गांव में गया श्राद्ध के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के तीसरे दिन शिव-सती प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया गया। कथावाचक आलोपी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, माता सती के आत्मदाह और दक्ष प्रजापति के यज्ञ से जुड़ी कथा विस्तार से सुनाई। आलोपी महाराज ने प्रसंग सुनाते हुए बताया कि दक्ष प्रजापति द्वारा आयोजित यज्ञ में भगवान शिव का अपमान होने पर माता सती इतनी आहत हुईं कि उन्होंने स्वयं को यज्ञ की अग्नि में समर्पित कर दिया। इसके बाद भगवान शिव के क्रोध, वीरभद्र के प्रकट होने और दक्ष के वध की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा में जजमान देवनारायण सेठ और उनके परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कथा का रसपान किया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गौर गांव में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)