मुरादाबाद में नए फायर स्टेशन का भूमि पूजन:दिल्ली रोड की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी, SSP और विधायक ने की पूजा

Sep 24, 2026 - 18:14
0
मुरादाबाद में नए फायर स्टेशन का भूमि पूजन:दिल्ली रोड की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी, SSP और विधायक ने की पूजा
मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर गांगन नदी के पास नया फायर स्टेशन बनेगा। इसके लिए गुरुवार को SSP सतपाल अंतिल और शहर विधायक रितेश गुप्ता ने भूमि पूजन किया। थाना मझोला क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), मुरादाबाद सतपाल अंतिल द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में नगर विधायक रितेश गुप्ता के साथ नवीन फायर स्टेशन के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस नवीन फायर स्टेशन के निर्माण से मझोला और आसपास के क्षेत्रों में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होने वाले इस फायर स्टेशन के चालू होने के बाद किसी भी आपात स्थिति या आगजनी की घटना पर बेहद कम समय में काबू पाया जा सकेगा, जिससे जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने में बड़ी मदद मिलेगी। भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक बड़ा और सराहनीय कदम बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User