गौस पाक के उर्स में नातिया कार्यक्रम, जायरीन झूमे:वासिफ अत्तारी ने नात पेश की, देर रात तक चला कार्यक्रम

Sep 30, 2026 - 07:41
0
गौस पाक के उर्स में नातिया कार्यक्रम, जायरीन झूमे:वासिफ अत्तारी ने नात पेश की, देर रात तक चला कार्यक्रम
संभल में हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के मौके पर मंगलवार को मोहल्ला शेर खां सराय, चमन सराय स्थित दरगाह हजरत मियां मीरन शाह में नातिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज बाद नमाज-ए-ईशा हुआ और देर रात 12 बजे तक चला। इस दौरान मशहूर नातख्वां वासिफ अत्तारी ने नात-ए-पाक पेश की, जिस पर जायरीन और अकीदतमंद झूम उठे। उर्स का आगाज खीर-चपाती की रस्म के साथ हुआ। वक्फ कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लियाकत अली गिलाफ लेकर दरगाह पहुंचे। उन्होंने गौस पाक के झंडे पर गिलाफ पेश किया। इसके बाद कुरआन पाक की तिलावत की गई। मंगलवार की रात नात-ओ-मनकबत की महफिल सजी। नातख्वानों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को रूहानी बना दिया। वासिफ अत्तारी की नात पर मौजूद लोगों ने पूरी अकीदत के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। डॉ. लियाकत अली ने बताया कि उर्स के दौरान लंगर, महफिल-ए-मिलाद, कव्वाली और कुल शरीफ समेत विभिन्न रस्में अदा की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर की सुबह चार बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके साथ ही उर्स का समापन होगा। बुधवार से महफिल-ए-समा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के मशहूर कव्वाल गौस पाक की शान में कलाम पेश करेंगे। उर्स को लेकर दरगाह परिसर में अकीदतमंदों की आवाजाही बनी रही। आयोजकों की ओर से जायरीन के लिए लंगर समेत अन्य व्यवस्थाएं की गईं। नातिया कार्यक्रम के दौरान देर रात तक दरगाह परिसर में रूहानी माहौल बना रहा। इस मौके पर जब्बार अहमद एडवोकेट, हाफिज फैजुल इस्लाम, रुवैद आलम, गयूर अहमद एडवोकेट, मोहम्मद तारिक, भूरा पहलवान, फरजंद अली वारसी, अशकार वारसी, अब्दुल्ला साबरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User