गढ़मुक्तेश्वर में बीज-उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कृषि विभाग की जांच:गेहूं के 3 बीज और 2 उर्वरक के नमूने जांच के लिए भेजे, नोटिस भी जारी

Oct 18, 2026 - 19:49
0
गढ़मुक्तेश्वर में बीज-उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कृषि विभाग की जांच:गेहूं के 3 बीज और 2 उर्वरक के नमूने जांच के लिए भेजे, नोटिस भी जारी
हापुड़ में रबी सीजन में किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जांच अभियान चलाया। रविवार शाम करीब 5 बजे जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने टीम के साथ गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बीज उत्पादक और विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गेहूं के बीज के तीन और उर्वरक के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। रिकॉर्ड, पैकिंग और लेबलिंग की जांच निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के रिकॉर्ड, बीज और उर्वरक की पैकिंग, लेबलिंग और बिक्री से संबंधित जरूरी दस्तावेजों की जांच की। पैकेट पर दर्ज जानकारी और निर्धारित मानकों को भी परखा गया। जहां कमियां मिलीं, संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। कृषि विभाग की टीम ने दुकानदारों को गुणवत्ता संबंधी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। लिए गए पांचों नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। किसानों की फसल को नुकसान से बचाने के लिए विभाग लगातार निगरानी और जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User