घाटमपुर में 3 सभासदों ने ली शपथ:मनोनीत सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी, पालिका परिसर में हुआ ग्रहण समारोह
कानपुर के घाटमपुर नगर पालिका में शासन की ओर से मनोनीत तीन सभासदों ने गुरुवार को अपने पद की शपथ ली। संगठन से नाराजगी के चलते तीनों सदस्यों ने अब तक शपथ ग्रहण नहीं किया था। कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने शपथ लेने पर सहमति जताई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को घाटमपुर पहुंचीं स्वप्निल वरुण ने तीनों मनोनीत सभासदों से बातचीत की। इस दौरान सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। स्वप्निल वरुण ने उन्हें समझाया और हर कदम पर साथ देने का आश्वासन दिया। इसके बाद तीनों सदस्य शपथ ग्रहण के लिए राजी हो गए। गुरुवार दोपहर नगर पालिका परिसर में तीनों मनोनीत सभासदों ने अपने पद की शपथ ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)