वाराणसी में तेज बारिश:दो डिग्री गिरा तापमान,पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर
वाराणसी में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से शहर के लोगों को मौसम में बदलाव का एहसास हुआ। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। तापमान दो डिग्री सेल्सियस घटकर 25 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम में आए इस बदलाव से आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। देखें तस्वीर…. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने चक्रवाती पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। इसी मौसमी प्रणाली के प्रभाव से वाराणसी में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर तक वाराणसी में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)